January 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

 होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

Express Samachar

आरिफ खान।आगर मालवा। मुख्यालय होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन के निर्देशानुसार कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड आगर मालवा में 06 दिसम्बर 2025 को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस अपर कलेक्टर श्री आर.पी. वर्मा के मुख्य आतिथ्य में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर आर.पी. वर्मा का प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड कमलेश सिंह हाड़ा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई, जिसकी कमाण्ड सैनिक 1032 अकील खांन ने की। परेड में होमगार्ड, एसडीईआरएफ, स्काउट गाईड, एनसीसी सहित सिविल डिफेंस का प्लाटून भी सम्मिलित रहा।

मुख्य अतिथि का स्वागत करते प्लाटून कमांडर हाड़ा

संदेश वाचन एवं पुरुस्कार वितरण: परेड निरीक्षण के पश्चात, मुख्य अतिथि महोदय ने भारत सरकार से प्राप्त माननीय राष्ट्रपति, गृह मंत्री, गृह सचिव भारत सरकार तथा डायरेक्ट जनरल होमगार्ड म०प्र० के संदेशों का वाचन किया। इसके बाद, होमगार्ड जवान रमेश राठौर के पुत्र आरव राठौर को कक्षा दसवीं सीबीएसई में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मैधावी छात्र पुरुस्कार अंतर्गत महानिदेशक होमगार्ड म.प्र से प्राप्त प्रमाण पत्र एवं चेक राशि का वितरण किया गया।  आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी: स्वल्पाहार के उपरांत आपदा प्रबंधन उपकरण एवं रेस्क्यू सामग्री की प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसका निरीक्षण मुख्य अतिथि ने किया।

सलामी देते सैनिक

उपस्थित होमगार्ड सैनिकों के परिवार एवं छात्र-छात्राओं के लिए मनोरंजन खेल-कूद (रस्साकसी एवं चेयर रेस) का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत सांदिपनी शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तबला वादन, हारमोनियम वादन, गायन प्रस्तुत किया, वहीं होमगार्ड जवानों ने भी राष्ट्रभक्ति गीतों का प्रस्तुतिकरण कर समां बांध दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच से पुरुस्कृत किया गया।

समारोह में शामिल स्कूली बच्चे

कार्यक्रम का संचालन  विक्रम सिंह डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड आगर मालवा के मार्गदर्शन में, प्लाटून कमाण्डर कमलेश हाड़ा, हवलदार बाबूसिंह चन्द्रावत, सैनिक घीसुलाल, पवन भीलाला, सोनु, एवं अकील खांन की मुख्य भूमिका में संपन्न हुआ।
प्लाटून कमाण्डर हाड़ा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया और कार्यक्रम समाप्ति उपरांत मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। समारोह में समस्त होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवान एवं उनके परिवार के सदस्यों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!