March 4, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

होमगार्ड कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण संपन्न 

होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट विक्रम सिंह द्वारा कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया

Express Samachar

आरिफ खान, आगर मालवा। मुख्यालय होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन मध्य प्रदेश के रोस्टर के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट विक्रम सिंह द्वारा 11 एवं 12 दिसम्बर को आगर-मालवा स्थित होमगार्ड कार्यालय का वार्षिक रोस्टर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पहले दिन, विक्रम सिंह ने कार्यालय अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया और कार्यालय की समग्र व्यवस्था की जाँच की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। द्वितीय दिवस परेड, किट निरीक्षण एवं सम्मेलन दूसरे दिन, होमगार्ड्स लाईन में जवानों की परेड, किट निरीक्षण और सम्मेलन (दरबार) का आयोजन किया गया।

किट निरीक्षण करते कमांडेंट विक्रम सिंह

परेड में कुल 82 जवान उपस्थित थे, जिन्हें चार टोलियों में विभाजित किया गया था। परेड का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड कविता सौलंकी तथा टूआईसी हवलदार बाबुसिंह चन्द्रावत द्वारा किया गया, प्रथम टोली के कमाण्डर सैनिक 1032 अकील खांन, द्वितीय टोली के नायक 55 रामचन्द्र, तृतीय टोली के कमाण्डर सैनिक 1007 रविन्द्र जायसवाल एवं चतुर्थ टोली के कमाण्डर सैनिक 1066 बालचंद मालवीय थे। परेड की सलामी के बाद, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट विक्रम सिंह ने जवानों का टर्नआउट चेक किया और अच्छे टर्नआउट वाले जवानों को ईनाम दिया। किट निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट किट वाले जवानों को भी पुरस्कृत किया गया।

आपदा प्रबंधन उपकरणों का निरीक्षण

किट निरीक्षण के पश्चात, आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया गया। सिंह ने एसडीईआरएफ (SDERF) जवानों से उपकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्हें व्यवस्थित एवं तैयार अवस्था में रखने हेतु निर्देश दिए।

S.D.E.R.F. के उपकरणों की जांच करते कमांडेंट

जवानों का सम्मेलन (दरबार)आयोजित सम्मेलन में, सिंह ने जवानों की समस्याओं को सुना और उनके आवश्यक निराकरण किए। साथ ही, उन्होंने मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों से जवानों को अवगत कराया गया। विक्रम सिंह ने जवानों को निर्देशित किया कि आगामी माह में संभागीय सेनानी महोदय का निरीक्षण होना सुनिश्चित है, जिसके लिए वे अच्छी तैयारी रखें। उन्होंने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के 79वें स्थापना दिवस में जवानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनका उत्साहवर्धन करते हुए समस्त होमगार्ड जवानों को शुभकामनाएँ भी दीं। वार्षिक कार्यालय निरीक्षण परेड पर कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!