Arif Khan / Sun, Jul 20, 2025 / Post views : 44
रिपोर्ट :आरिफ खान आगर मालवा
विधायक मधु गहलोत और भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय द्वारा प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई कि कल दिनाक 21 जुलाई सोमवार को नगर में एक भव्य कलश यात्रा निकाली जावेगी। कलश यात्रा में लगभग 11 हजार महिलाएं शामिल होंगी महिलाओं को कलश विधायक मधु गहलोत के द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।
कलश यात्रा नगर के पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्राम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्ग पुराना अस्पताल चौराहा, हाटपूरा, सरकारबाड़ा, गोपाल मंदिर नाना बाजार, रातड़िया तालाब, छावनी झंडा चौक एवं छावनी नाका से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए बाबा बैजनाथ धाम मंदिर पंहुचेगी। जहां बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक किया जावेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन