श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकली विशाल पालकी यात्रा
धार्मिक झांकियां और राधा कृष्ण रूप में शामिल हुए बच्चे रहे आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट – आरिफ खान आगर मालवा
आगर मालवा। जन्माष्टमी पर्व पर आज शनिवार को आगर जिला मुख्यालय पर यादव समाज व गवली समाज के तत्वाधान में एक विशाल पालकी यात्रा निकाली गई। जो आगर के बड़ा गवलीपुरा स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई व नगर के प्रमुख मार्ग छावनी नाका चौराहा, छावनी झंडा चौक, नाना बाजार, सराफा बाजार, सरकार बाड़ा, पुराना अस्पताल चौराहा, पुरानी तहसील चौराहा, से होते हुए पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंची जहां पर पालकी यात्रा का समापन किया हुआ। रहवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का स्वागत और पूजन किया। भव्य रूप से निकाली पालकी यात्रा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।
पालकी में सवार भगवान कृष्ण
पालकी यात्राशुरू होने के पूर्व श्री राधा कृष्ण मंदिर में महा आरती की गई आरती के पश्चात पालकी यात्रा शुरू हुई। जो ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ मंदिर प्रांगण से निकली, यात्रा में कन्याओं ने आकर्षक राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण और सुंदर नृत्य किया जो इस यात्रा में आकर्षण का केंद्र बना यात्रा में एक से बढ़कर एक धार्मिक झांकियां भी शामिल हुई।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला एवं ब्लॉक इकाई द्वारा भी किया गया पालकी यात्रा का स्वागत
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला एवं ब्लॉक इकाई द्वारा छावनी नाके पर श्री फोटो स्टूडियो के सामने पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, ब्लाक अध्यक्ष राजेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अशोक नाहर, महेंद्र परमार, दिलीप कारपेंटर, शानू खण्डेलवाल, हनीफ खान, दशरथ सिंह, शफीक खान, आरिफ खान एवं मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला एवं ब्लाक इकाई के कई साथी उपस्थित थे।