बड़ौद निवासी एक विवाहित महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा की गई छेड़छाड़
विरोध करने पर महिला एवं उसके पति के साथ कि गई मारपीट

आगर मालवा। मंगलवार को बडौद थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बडौद निवासी 49 वर्षीय विवाहित महिला के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। घटना उस समय हुई जब महिला खेत के रास्ते से गुजर रही थी। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने गाली‑गलौज कर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं और उसे आगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
पीड़िता ने बडौद थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी मुबारिक उर्फ बारी खा, पिता वकील खा ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की। बीच‑बचाव में आए उसके पति के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। शिकायत के आधार पर बडौद पुलिस ने आरोपी मुबारिक उर्फ बारी खा के विरुद्ध छेड़छाड़ तथा मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आगे की जानकारी मिलने पर अपडेट दिया जाएगा।


