February 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

क्राइम

आगर में घायल मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस पर हमला, तोड़फोड़ कर पीछा करने का आरोप

Express Samachar

आगर मालवा। जिले के ग्राम निपानिया में हुए झगड़े में घायल हुए लोगों को लेकर जा रही एम्बुलेंस पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जय माँ कुलदेवी एंबुलेंस के चालक महेन्द्र माली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार वह एंबुलेंस क्रमांक RJ 09 PA 5526 का संचालन करता है। 9 फरवरी 2026 को जिला चिकित्सालय आगर से झगड़े में घायल इरफान लाला और शाहिल लाला, निवासी निपानिया बैजनाथ को उज्जैन रेफर किया गया था।

इरफान लाला द्वारा मोबाइल पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाने पर महेन्द्र माली जिला अस्पताल पहुंचे और दोपहर करीब एक बजे मरीजों के साथ उनके अटेंडर भय्यू लाला और अट्ट लाला को लेकर उज्जैन रवाना हुए। जब एंबुलेंस विनायक सिटी गेट के सामने पहुंची, तभी वहां पहले से खड़े कुछ लोगों ने एंबुलेंस को रोकने का इशारा किया। वाहन नहीं रोकने पर आरोप है कि एक व्यक्ति ने लाठी से एंबुलेंस के सामने के कांच पर वार किया, जिससे कांच टूट गया।इसके बाद अन्य लोगों ने पत्थर फेंककर एंबुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया। पत्थरबाजी से क्लीनर साइड का गेट लॉक और पीछे की ड्राइवर साइड की ब्रेक लाइट टूट गई। चालक द्वारा वाहन तेज भगाने पर आरोपियों ने एंबुलेंस का पीछा पुराने टोल टेक्स आगर तक किया। चालक ने स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस थाना आगर पहुंचाई।

थाना आगर से एक पुलिसकर्मी साथ में गया, जिसने एंबुलेंस को सात मोरी तक सुरक्षित छोड़ा। इसके बाद मरीजों को उज्जैन के श्रीमालवा हॉस्पिटल नानाखेड़ा में भर्ती कराया गया। फरियादी के अनुसार एंबुलेंस को करीब 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!