मौसम
मानसून की विदाई के वक्त आगर में एक घंटे तक झमाझम बारिश
सड़कों पर हुआ जलभराव, राहगीर होते रहे परेशान

रिपोर्ट – आरिफ खान एक्सप्रेस समाचार
आगर मालवा – शनिवार दोपहर को अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन पर असर डाला है। एक घंटे से जारी इस बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात धीमा हो गया।
बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आगर मालवा में मानसून की विदाई के समय अचानक हुई इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। हालांकि, इससे कुछ फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है।
