March 4, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

आगर मालवा में टेली लॉ योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Express Samachar

आगर मालवा। जिले में भारत सरकार की महत्वपूर्ण कानूनी सहायता योजना टेली ला के संबंध में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम CSC Academy आगर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सीएससी वीएलई एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में सीएससी जिला प्रबंधन के भूपेन्द्र कुमार द्वारा सीएससी टेली ला की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि टेली लॉ योजना के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को निःशुल्क अथवा नाममात्र शुल्क पर कानूनी परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सेवा के जरिए आमजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पैनल अधिवक्ताओं से सीधे जुड़ सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सीएससी वीएलई अब्दुल रियाज खान ने टेली लॉ सर्विस के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी दी। साथ ही उपस्थित वीएलई द्वारा मौके पर ही टेली लॉ सर्विस के रजिस्ट्रेशन भी किए गए।

इस आयोजन में लगभग 30 से 40 सीएससी वीएलई के साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने योजना को आमजन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना एवं डिजिटल माध्यम से न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना रहा।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!