January 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

हादसा

बिजली के पोल पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव

Express Samachar

आरिफ खान। आगर मालवा। ग्राम पांचारुंडी के आसपास, क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पाँचारुंडी देवनारायण मंदिर से तलाई की और जाने वाले रास्ते पर एक बिजली के खंभे पर एक जला हुआ शव लटका हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। शव पूरी तरह से जला हुआ पाया गया और वह बिजली के पोल से लटका हुआ था।

घटना स्थल पर मौजूद मृतक जूते व अन्य उपकरण

मृतक की पहचान अभी तक अज्ञात है। सूचना मिलते ही, आगर कोतवाली पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को पोल से नीचे उतारने और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है कि यह दुर्घटना, आत्महत्या है या किसी प्रकार की साजिश। इस असामान्य और गंभीर घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!