आगर मालवा जिले में बड़े कारखाने खोलकर युवाओं को देंगे रोजगार – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
नदियों को जोड़कर सिंचाई उद्योगों और पीने के लिए मिलेगा पानी

रिपोर्ट=आरिफ खान आगर मालवा
आगर मालवा मध्य प्रदेश/ रक्षाबंधन पर्व पर आगर मालवा पंहुचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन नये-नये उद्योग स्थापित हो रहे है, आगर-मालवा जिले में बड़े कारखाने खोलकर युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाएंगे। आगर मालवा जिले में लगभग 4000 करोड रुपए की लागत से आलू चिप्स उत्पादन का कारखाना खुलने वाला है, एथेनॉल प्लांट का कारखाना भी खुलेगा, जिससे जिले के मक्का उत्पादक कृषकों को लाभ मिलेगा। सरकार किसानों की आय चार गुना तक बढ़ाने के लिये निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्वती, कालीसिंध, चंबल लिंक परियोजना का जिले के कृषकों को लाभ मिलेगा। नदी जोड़ो परियोजना एवं बाधों का निर्माण कर जिले के हर खेत हर गांव तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कारखानों के लिये भी पानी पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि आगर-उज्जैन के मध्य फोरलेन बनेगा। रेल की सौगात भी जिले को मिलेगी।
