January 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्रशासन
Trending

नगर परिषद सुसनेर ने चलाया पालिथिन प्रतिबंधित अभियान

पॉलीथिन का उपयोग ना करने पर दुकानदार को सम्मानित किया गया

Express Samachar

रिपोर्ट – आरीफ खान आगर मालवा

आगर मालवा / शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद सुसनेर ने मंगलवार को नगर में पालिथिन प्रतिबंधित करने के लिए अभियान चलाया। सीएमओ ओपी नागर के मार्गदर्शन में नगर परिषद दल ने डाक बंगला रोड से लेकर साईं तिराहे तक की दुकानों पर पहुंचकर पालिथीन जब्त कर दुकानदारों के चालान काटे गए।
पार्षद प्रदीप सोनी और पवन शर्मा ने दुकानदारों को पालिथीन का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की।नगर के बैंक ऑफ इंडिया के सामने बीकानेर मिष्ठान पर दुकानदार द्वारा कपड़े के थैले का उपयोग कर पालिथीन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। नगर परिषद के दल ने दुकानदार को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी नरेश कुमार सिंह, लेखापाल जमील उर रहमान, स्टोर शाखा अखलाक अहमद खान, राकेश सोनी, शहजादी खान, पंकज राठौर, एनजीओ टीम के लखन व्यास सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!