कलेक्टर श्री सिंह ने महिला समूह द्वारा संचालित पशु आहार व वॉशिंग उत्पाद निर्माण इकाई का किया निरीक्षण।
जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर समूह गतिविधियों का जायजा लिया।
रिपोर्ट जहीर उददीन सोनू आगर मालवा।
एक्सप्रेस समाचार।
आगर मालवा मध्यप्रदेश।कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर समूह गतिविधियों का जायजा लिया। सर्वप्रथम कलेक्टर ने ग्राम पालखेड़ी पहुंचकर महिला समूह द्वारा संचालित पशु आहार निर्माण इकाई का अवलोकन किया। कलेक्टर ने समूह महिलाओं से उनके कार्यों की जानकारी लेकर इकाई में संलग्न महिलाएं, पशु आहार निर्माण, लागत एवं आमदनी के बारे में पूछा गया। समूह अध्यक्ष द्वारा संपूर्ण जानकारी से अवगत करवाया गया। इस दौरान कलेक्टर ने महिलाओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा अपने कार्य के माध्यम से एक अलग पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम रामपुर भूंडवास में महिला समूह के वॉशिंग उत्पाद निर्माण इकाई का अवलोकन किया। यहां महिला सदस्य द्वारा कलेक्टर को अपनी इकाई में निर्मित वॉशिंग प्रोडक्ट, पैकेजिंग, मार्केटिंग आदि की जानकारी दी। कलेक्टर ने महिलाओं के कार्यों की सराहना की तथा अन्य शासकीय योजनाओं से समन्वय करने तथा निर्मित उत्पादों की पैकेजिंग में सुधार लाने हेतु कहा गया। इस दौरान समूह से जुड़कर लखपति बनी महिलाओं से बदलाव पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्व-सहायता महिलाओं से उनके उत्पाद भी क्रय कर मौके पर बारकोड़ से भुगतान किया गया।
इस दौरान एसडीएम किरण बरबडे, आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, जिला प्रबंधक राहत शेख सहित मिशन की ब्लॉक टीम, रामपुर भुडंवास के सरपंच मोहनलाल मालवीय, नारायण सिंह, पटवारी रिजवान खान, सचिव देवेंद्र उपाध्याय, मेहरबान सिंह, मनीष सिंह आदि गांव के लोग मौजूद थे।