February 8, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

कलेक्टर के आदेश के तीन माह बाद भी नहीं हुआ पालन, सीएमएचओ कार्यालय अब भी पुराने अस्पताल परिसर में संचालित

Express Samachar

आरिफ खान, आगर मालवा। जिला कलेक्टर प्रीति यादव के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद तीन माह बीत जाने के बाद भी सीएमएचओ कार्यालय का नवीन जिला चिकित्सालय में स्थानांतरण नहीं हो पाया है। कलेक्टर द्वारा एक सप्ताह के भीतर कार्यालय शिफ्ट करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक सीएमएचओ कार्यालय पुराने जिला अस्पताल परिसर में ही संचालित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर प्रीति यादव ने 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को स्वच्छता व्यवस्था को लेकर आगर नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने पुराने जिला अस्पताल भवन का निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के समय कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि भवन में संचालित सीएमएचओ कार्यालय को एक सप्ताह के भीतर नवीन जिला चिकित्सालय में स्थानांतरित किया जाए।

साथ ही कलेक्टर ने पुराने जिला चिकित्सालय भवन में गीता भवन बनाए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे। बावजूद इसके आदेशों का अब तक पालन नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

तीन माह बाद भी स्थिति यथावत बनी हुई है, जिससे कलेक्टर के आदेशों की अनदेखी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हैं।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!