पिपलोनकला में हुआ सप्तशक्ति का संगम
ग्राम भारतीय शिक्षा समिति आगर मालवा द्वारा किया गया आयोजन
रिपोर्ट,, शैलेंद्र गहलोत पिपलोनकला
एक्सप्रेस समाचार
आगर मालवा जिले के पिपलोनकला में ग्राम भारतीय शिक्षा समिति आगर मालवा द्वारा सप्तशक्ति का संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्रमणि परमार विशेष अतिथि पूनम बैरागी ने अध्यक्षता की कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज लित कर मंगल गीत गया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया श्रीमती कांता राठौर ने अतिथियों का परिचय कराकर कार्यक्रम की शुरुआत की मुख्य वक्ता श्रीमती चंद्रमणि परमार ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के विषय पर प्रकाश डाला श्रीमती पूनम बैरागी ने कई विषयों पर चर्चा की कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती कांता राठौर रही कार्यक्रम का संचालन सुश्री कविता गुजरने किया अंत में कार्यक्रम का आभार सुश्री बंटी सिसोदिया ने माना इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में माता बहने एवं महिला उपस्थित रही

