December 17, 2025 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

डीआईजी उज्जैन का आगर पुलिस लाइन व थानों का वार्षिक निरीक्षण

कानून व्यवस्था, आधुनिक पुलिसिंग और वेलफेयर पर जोर

Express Samachar

आरिफ खान। आगर मालवा। उज्जैन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) नवनीत भसीन ने आज आगर पुलिस लाइन और विभिन्न थानों का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की, पुलिसिंग में टेक्नोलॉजी के उपयोग पर जोर दिया और पुलिसकर्मियों के कल्याण (वेलफेयर) के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन में भव्य सलामी, प्लाटून निरीक्षण और मार्च-पास्ट से हुई। डीआईजी भसीन ने आर्म्स एवं वाहन सामग्री की जाँच की और उपलब्ध संसाधनों को संतोषजनक पाया। परेड कमांडर, सूबेदार जगदीश यादव की उत्कृष्ट कमान से प्रभावित होकर डीआईजी महोदय ने उन्हें ₹500 का नगद पुरस्कार प्रदान किया।
इसके बाद, डीआईजी ने नवग्रह वाटिका का उद्घाटन किया और मातृकुंज वाटिका का अवलोकन कर पौधारोपण किया।

सैनिक सम्मेलन में सुनी समस्याएँ

आयोजित सैनिक सम्मेलन में डीआईजी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और वेलफेयर, आवास, संसाधन तथा कार्य परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और ड्यूटी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। अपराधों की रोकथाम और जनता से व्यवहार पर विशेष बल देते हुए डीआईजी ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में ‘गोल्डन आवर’ के भीतर घायल को अस्पताल पहुँचाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जागरूकता और कौशल विकास

डीआईजी ने कोतवाली थाना परिसर में दिशा लर्निंग सेंटर का भ्रमण किया और पुलिसकर्मियों के कौशल-विकास में इसकी उपयोगिता की सराहना की। उन्होंने राहवीर योजना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शहर में यातायात एवं सुरक्षा संबंधी जागरूकता फैलाएगा।

 थानों की गहन जांच

अंत में, डीआईजी ने थाना कानड़ और थाना कोतवाली आगर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, हवालात, सीसीटीवी प्रणाली, अपराध एवं VCNB रजिस्टर और अभिलेख संधारण की गहन जांच की। उन्होंने थानों की स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु काँबिंग गश्त को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

 उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार

कोतवाली निरीक्षण के दौरान विवेचना कार्य में उत्कृष्ट जानकारी एवं दक्षता प्रदर्शित करने पर उपनिरीक्षक संजय गुनेरा एवं सहायक उपनिरीक्षक अजय सूर्यवंशी को डीआईजी महोदय द्वारा ₹500–₹500 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र कुमार बोयट एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा, एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव, डीएसपी लाइन रधुनाथ खातरकर, सभी थाना एवं चौकी प्रभारी और लगभग 200 पुलिस अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!