February 8, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

हादसा

नलखेड़ा में दोहरी त्रासदी: मारपीट की शिकायत के बाद सड़क हादसे में पिता की मौत, सदमे से मृतक के भाई ने भी तोड़ा दम

Express Samachar

आरिफ खान आगर मालवा। जिले के नलखेड़ा क्षेत्र के सेमलखेड़ी गांव में शुक्रवार रात एक गंभीर घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। सेमलखेड़ी निवासी रामचंद्र विश्वकर्मा की बेटी के ससुराल पक्ष के लोग सेमलखेड़ी गांव पहुंचे और लड़की के परिवार के साथ मारपीट की। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान लड़की के ससुराल पक्ष के लोग लड़की को जबरन अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी रामचंद्र विश्वकर्मा ने शुक्रवार रात नलखेड़ा थाने पंहुचकर पुलिस को दी थी।

शनिवार सुबह रामचंद्र विश्वकर्मा दोबारा नलखेड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। इस सड़क हादसे में रामचंद्र विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नलखेड़ा अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस शुक्रवार रात ही मामले में कार्रवाई कर लेती तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती और दो लोगों को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।

इसी बीच एक और दुखद खबर सामने आई। रामचंद्र विश्वकर्मा के बड़े भाई, जो इंदौर के एक अस्पताल में इलाजरत थे, को जैसे ही इस हादसे की जानकारी मिली, उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी भी मृत्यु हो गई। इस प्रकार एक ही परिवार में कुछ ही घंटों के भीतर दो मौतों से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!