February 8, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Express Samachar

आगर मालवा। जानकारी अनुसार देवली निवासी 25 वर्षीय विवाहिता राधाबाई पति लखन मेघवाल ने सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मृतका के पिता दुलाजी द्वारा बड़ौद थाने में दी गई।

सूचना मिलने के बाद बड़ौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगर जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!