Sat, 16 May 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किश्त जारी : आगर-मालवा की 1.13 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचे 16.75 करोड़ रुपये | जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन : कलेक्टर प्रीति यादव ने जिलेभर से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। | गुम मोबाइल लौटाकर पुलिस ने जीता लोगों का भरोसा : ऑपरेशन रिंगटोन में सफलता, साइबर सेल ने खोजे 81 मोबाइल | प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान का असर : नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल उतरे साइकिल पर | नवागत एसपी द्वारा थाना बड़ौद का देर रात्रि औचक निरीक्षण : रात्रिकालीन ड्यूटी, थाना व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा | भीषण गर्मी में 12 घंटे से गुल बिजली : पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहवासी परेशान | Color Heading नवागत एसपी : दिलीप कुमार सोनी ने आगर मालवा में पद का कार्यभार ग्रहण किया। | आगर मालवा में लकड़ी से भरा ट्रेलर पकड़ा : वन विभाग की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल, जिम्मेदार अधिकारी जानकारी देने से बचते नजर आए | भीषण गर्मी में प्यासे राहगीर : नेशनल हाईवे के सेमलखेड़ी टोल प्लाजा पर पेयजल की व्यवस्था नदारद | रातोड़िया तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद : नगर पालिका कर्मियों की सहायता से निकाला तालाब से शव | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किश्त जारी : आगर-मालवा की 1.13 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचे 16.75 करोड़ रुपये | जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन : कलेक्टर प्रीति यादव ने जिलेभर से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। | गुम मोबाइल लौटाकर पुलिस ने जीता लोगों का भरोसा : ऑपरेशन रिंगटोन में सफलता, साइबर सेल ने खोजे 81 मोबाइल | प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान का असर : नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल उतरे साइकिल पर | नवागत एसपी द्वारा थाना बड़ौद का देर रात्रि औचक निरीक्षण : रात्रिकालीन ड्यूटी, थाना व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा | भीषण गर्मी में 12 घंटे से गुल बिजली : पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहवासी परेशान | Color Heading नवागत एसपी : दिलीप कुमार सोनी ने आगर मालवा में पद का कार्यभार ग्रहण किया। | आगर मालवा में लकड़ी से भरा ट्रेलर पकड़ा : वन विभाग की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल, जिम्मेदार अधिकारी जानकारी देने से बचते नजर आए | भीषण गर्मी में प्यासे राहगीर : नेशनल हाईवे के सेमलखेड़ी टोल प्लाजा पर पेयजल की व्यवस्था नदारद | रातोड़िया तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद : नगर पालिका कर्मियों की सहायता से निकाला तालाब से शव | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किश्त जारी : आगर-मालवा की 1.13 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचे 16.75 करोड़ रुपये | जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन : कलेक्टर प्रीति यादव ने जिलेभर से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। | गुम मोबाइल लौटाकर पुलिस ने जीता लोगों का भरोसा : ऑपरेशन रिंगटोन में सफलता, साइबर सेल ने खोजे 81 मोबाइल | प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान का असर : नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल उतरे साइकिल पर | नवागत एसपी द्वारा थाना बड़ौद का देर रात्रि औचक निरीक्षण : रात्रिकालीन ड्यूटी, थाना व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा | भीषण गर्मी में 12 घंटे से गुल बिजली : पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहवासी परेशान | Color Heading नवागत एसपी : दिलीप कुमार सोनी ने आगर मालवा में पद का कार्यभार ग्रहण किया। | आगर मालवा में लकड़ी से भरा ट्रेलर पकड़ा : वन विभाग की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल, जिम्मेदार अधिकारी जानकारी देने से बचते नजर आए | भीषण गर्मी में प्यासे राहगीर : नेशनल हाईवे के सेमलखेड़ी टोल प्लाजा पर पेयजल की व्यवस्था नदारद | रातोड़िया तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद : नगर पालिका कर्मियों की सहायता से निकाला तालाब से शव |

: ग्राम भ्याना में पुलिया के भूमि पूजन के दौरान गरमाया माहौल, विधायक और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि में तीखी नोकझोंक

Arif Khan / Sun, Nov 9, 2025 / Post views : 118

Share:
आरिफ खान।आगर मालवा। आगर जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम भ्याना में पुलिया निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उस समय तीखी नोकझोंक देखने को मिली जब आगर विधायक मधु गहलोत और जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। प्रशासन के दखल के बाद ही यह भूमि पूजन संपन्न हो सका।

निमंत्रण को लेकर हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भ्याना में पुलिया निर्माण का भूमि पूजन आयोजित किया गया था, जिसमें विधायक मधु गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे थे। इसी दौरान आगर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि उनके जनपद क्षेत्र के गांव में होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्य के भूमि पूजन में उन्हें और उनकी बहन, जो कि जनपद अध्यक्ष हैं, को बतौर अतिथि आमंत्रित नहीं किया गया। जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सरपंच के माध्यम से पता चला कि विधायक के कहने पर जनपद अध्यक्ष को भूमि पूजन कार्य में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद वह बिना आमंत्रण के ही अपनी बहन को लेकर ग्राम भ्याना पहुंचे। मौके पर विधायक मधु गहलोत और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह के बीच इस बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते माहौल गर्मा गया और दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई। लोगों का भारी जमावड़ा इकट्ठा हो गया। प्रशासन ने संभाला मोर्चा, प्रतिनिधि को भेजा वापस स्थिति को बिगड़ता देख तत्काल पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात को काबू में करने का प्रयास किया। पुलिस ने जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह को उनके कार्यकर्ताओं के साथ आगर वापस भेजा। प्रशासन के सफल हस्तक्षेप के बाद ही भूमि पूजन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

विधायक पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

वापस लौटने के बाद जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने विधायक मधु गहलोत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधायक लगातार जनपद अध्यक्ष को प्रताड़ित कर रहे हैं। और डराते-धमकाते हैं कि उन्हें उनके पद से हटा दिया जाएगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि विधायक यह दावा करते हैं। कि यह विधानसभा उनकी है और यहां पर सारे कार्य उनके अनुसार ही होंगे। यह घटना आगर-मालवा की राजनीति में जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ते टकराव को दर्शाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें