Arif Khan / Fri, Oct 17, 2025 / Post views : 103
बता दे की अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी लाइसेंस में विभिन्न शर्तों का उल्लेख किया गया था जिसमें प्रत्येक दुकान के बीच 3 मीटर की दूरी होनी चाहिए, दुकान का निर्माण टीनशैड चद्दर से बना होना चाहिए, अस्थाई पटाखे दुकान एक दूसरे के आमने-सामने नहीं होनी चाहिए थी इसके साथ और भी कई नियम दर्शाए गए थे। लेकिन पटाखा मार्केट में जारी नियमों का कोई पालन नहीं देखने को मिला है। दुकानों में 3 मीटर की दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया है और ना ही दुकानें टीनशैड चद्दर से बनाई गई है अगर ऐसे में कहीं कोई हादसा होता है तो उसका जवाबदार कौन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन