February 8, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

आगर में महिलाओं के लिए निःशुल्क ‘साइबर रक्षक’ प्रशिक्षण शुरू

Express Samachar

आरिफ खान। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों से निपटने और ग्रामीण भारत को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सीएससी अकादमी आगर में महिलाओं के लिए साइबर रक्षक सीएससी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सीएससी अकादमी और किंड्रिल की संयुक्त पहल है, जिसमें महिलाओं को निःशुल्क साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण भारत की महिलाओं को साइबर सुरक्षा दूत के रूप में तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल सुरक्षा, साइबर खतरों की पहचान, ऑनलाइन ठगी से बचाव, साइबर अपराध से जुड़े कानूनों की जानकारी और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के व्यावहारिक कौशल सिखाए जा रहे हैं।सीएससी के व्यापक नेटवर्क का उपयोग करते हुए इस प्रशिक्षण के माध्यम से डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही महिलाओं के लिए आर्थिक अवसर सृजित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपने-अपने गांव और समुदाय में लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगी और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए मार्गदर्शन देंगी।

प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रतिभागियों को किंड्रिल और एनआईईएलआईटी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ डिजिटल इंडिया को सुरक्षित बनाने के व्यापक प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!