क्राइम
तालाब पर मछली पकड़ने को लेकर विवाद, मारपीट और फायरिंग में आधा दर्जन लोग घायल
आगर जिला अस्पताल से दो गंभीर घायलों को किया उज्जैन रेफर

आगर मालवा। जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत किटखेड़ी तालाब पर मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद ने रविवार को उग्र रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और इसी दौरान गोली भी चली। घटना में मारपीट एवं गोली के छर्रे लगने से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सुसनेर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से दो गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए उज्जैन रेफर कर दिया गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
