पत्रकार सम्मेलन में जुटे महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के पत्रकार
सांसद, विधायक, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मौजूद रहे गणमान्य

रिपोर्ट – एक्सप्रेस समाचार
पांढुर्णा – सावनेर में आयोजित वॉइस ऑफ मीडिया के द्वारा अंतरराज्यीय पत्रकार सम्मेलन में महाराष्ट्र के साथ साथ मध्यप्रदेश के सैकड़ों पत्रकार साथी शामिल हुए। मीडिया संगठन मध्यप्रदेश के इंदौर, पांढुर्णा सहित छिंदवाड़ा और अन्य जिलों के पदाधिकारी व पत्रकार साथी इस अवसर मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामटेक सांसद श्री श्यामकुमार बर्वे, सावनेर विधायक श्री आशीष देशमुख, मीडिया संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी, वॉइस ऑफ मीडिया के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप काले, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनिल मस्के , विदर्भ अध्यक्ष किशोर कारंजेकर, कार्य. प्रदेश अध्यक्ष मंगेश खटीक, वॉइस ऑफ मीडिया के नागपुर जिलाध्यक्ष दिलीप घोरमाडे, कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य, मीडिया संगठनो के पदाधिकारी और पत्रकारगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंच से वॉइस ऑफ मीडिया, मीडिया संगठन मध्यप्रदेश, जनप्रतिनिधियों व गणमान्यों ने पत्रकारिता के संबंध में विस्तार से अपने विचार रखे। जिसमें समाज और देश को लेकर उनकी भूमिका व जिम्मेदारी के विषय में अपनी बात विस्तार से रखी। पत्रकारों के अधिकारों को भी इस अवसर पर प्रमुखता से उठाया गया, साथ ही पत्रकारों के दायित्वों के बारे भी सबको अवगत कराया। पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों की मंच से आलोचना हुई, जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून देशभर में लागू करने की मांग उठी। इसके अलावा पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा, रेल और बसों में मिलने वाले अधिकारों और मजबूत करने की बात भी रखी गई। आयोजकों ने इस सफल आयोजित के लिए सभी साथियों को बधाई दी और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।