जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आजीविका मेले का हुआ शुभारंभ
विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, पुलिस अधीक्षक, और जिला पंचायत सीईओ ने किया में मेले के स्टालों का अवलोकन

रिपोर्ट – आरीफ खान आगर मालवा
आगर मालवा – सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा आजीविका मेले का आयोजन किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है। विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्ना बाई चौहान, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह और जिला पंचायत सीईओ नंदा भलावे कुशरे ने पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित मेले में विभिन्न उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया।
आजीविका मेले के शुभारंभ अवसर पर बोलते हुए विधायक मधु गहलोत ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, आगामी 14 दिसंबर को उनके छोटे बेटे की शादी है। अपने बेटे की शादी के साथ विधायक मधु गहलोत आगर विधानसभा की 351 गरीब बेटियों की भी शादी करेंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि विधायक ने अपने बड़े बेटे की शादी में आगर विधानसभा की 61 बेटियों का भी विवाह संपन्न करवाया था।
मेले में उपलब्ध हस्तनिर्मित स्वदेसी उत्पाद
मेले की विशेषताएं
मेले में स्थानीय उत्पादकों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है, जैसे कि खाद्य सामग्री, सजावटी सामग्री और हस्तशिल्प उत्पाद। मेला आजीविका के नए अवसर प्रदान करता है और स्थानीय उत्पादकों को अपने उत्पादों को बेचने के लिए एक मंच प्रदान करता है। मेले में स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया और अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित इस मेले का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है।

