Arif Khan / Fri, Jul 18, 2025 / Post views : 96
रिपोर्टर=आरिफ खान आगर मालवा
जिसमें नगर पालिका परिषद आगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 01 मालीखेडी रोड़ स्थित मालवांचल ज्ञान पीठ विद्यालय आगर में जाकर सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत सभी छात्राओं को स्वच्छ हाथ धुलाई व स्वच्छ घर के अंतर्गत अपने घरों में 4 डस्टबीन उपयोग करने व हाथ धुलाई के 6 चरण बताए। और साथ ही अपने घरों के आसपास सफाई रखने व स्वच्छता को अपने स्वभाव व संस्कार में लाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छता की शपथ ली।
इस अभियान में संस्था प्राचार्य सहित स्कूल स्टॉफ और बच्चे एवं नगर पालिका परिषद की सहयोगी संस्था एसके वेस्ट मैनेजमेंट से टीम प्रमुख अनिता पांचाल सूरज चौहान, हेमंत बैरागी ,विकाश पंवार, सत्या जादव,मोहित गवली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन