February 8, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल ने गांधी उपवन में किया झंडावंदन

Express Samachar

आरिफ खान।आगर मालवा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद आगर मालवा द्वारा गांधी उपवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश जैन पटेल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।इस अवसर पर राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित नगर पालिका परिषद आगर मालवा का समस्त अमला, सभी पार्षदगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से देशहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!