मध्यप्रदेश
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्टर प्रीति यादव ने जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

आरिफ खान, आगर मालवा। कलेक्टर प्रीति यादव ने आगर मालवा जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी है। कलेक्टर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस हमें भारतीय संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों का स्मरण कराता है।
यह दिन समानता, न्याय एवं समरसता के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है। आज के दिन देश की एकता अखंडता एवं विकास के लिए हम सभी मिलकर ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का संकल्प ले।
