आगर जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं से मरीज परेशान नए–पुराने भवनों के बीच चक्कर काटने को मजबूर मरीज व परिजन

आगर मालवा। जिला अस्पताल आगर में व्यवस्थाओं की कमी के चलते मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में अस्पताल परिसर में नवनिर्मित क्रिटिकल केयर ब्लॉक (नया भवन) में मरीजों का उपचार शुरू किया गया है, जबकि महिला एवं बच्चों से संबंधित उपचार अब भी पुराने भवन में ही किया जा रहा है।
इस व्यवस्था के कारण महिला एवं बच्चों मरीजों और उनके परिजनों को पंजीयन के लिए नए भवन में जाना पड़ता है, वहीं डॉक्टर को दिखाने के लिए उन्हें पुराने भवन तक जाना होता है। डॉक्टर से परामर्श के बाद दवाइयों के लिए फिर से नए भवन लौटना पड़ता है। इस प्रकार मरीज और परिजन नए व पुराने भवन के बीच बार-बार चक्कर काटने को मजबूर हैं।

खासतौर पर गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को इस अव्यवस्था से अधिक परेशानी हो रही है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से समय की बर्बादी के साथ साथ मरीजों की परेशानियां भी बढ़ गई है।
मरीजों और नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को पंजीयन, डॉक्टर परामर्श एवं दवा वितरण की व्यवस्था एक ही भवन में की जाना चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
