July 9, 2025 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

शिक्षा जगत

विज्ञान दिवस अंतर्गत दूसरे दिन हुई रंगोली, प्रश्न मंच प्रतियोगिताएँ।

यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है  

Express Samachar

रिपोर्टर – एक्सप्रेस समाचार।

आगर मालवा।

आगर मालवा मध्य प्रदेश। आगर नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 के उपलक्ष में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आर. वी. गुप्ता के मार्गदर्शन में दूसरे दिन रंगोली व प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है तथा महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता उन्नयन प्रकोष्ठ और विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। दूसरे दिन के कार्यक्रम में विज्ञान रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विज्ञान आधारित रंगोली बनाई। इसके पश्चात सामान्य विज्ञान आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय शैक्षणिक स्टाफ से श्रीमती आरती नगर, सुश्री आकांक्षा श्रीवास्तव, श्री काशीराम प्रजापति, श्री राजकमल नर्गेश, श्री मुकेश दांगी, डॉ कमल जटिया, श्रीमती श्रद्धा पांडे, सुश्री सीमा मुवेल, डॉ रेखा चंद्रपाल, मनोज कुमार दुबे व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक श्री आदिश कुमार जैन ने बताया कि 3 मार्च को अतिथि व्याख्यान रखा गया है, जिसमें प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण भी किया जाएगा।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!