Arif Khan / Thu, Jan 8, 2026 / Post views : 190
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति शासकीय भूमि पर जेसीबी मशीन से रास्ता निर्माण किया जा रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कार्य को तुरंत बंद कराया गया। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया गया। प्रशासन का कहना है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन