January 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

खबर जरा हट के

जनसुनवाई में तोते की लाश लेकर पहुंचा समाजसेवी, चाइना डोर पर सख्त कार्रवाई की मांग

Express Samachar

आरिफ खान, आगर मालवा। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट भवन में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में इस बार एक भावुक और चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक समाजसेवी मृत तोते का शव लेकर जनसुनवाई में पहुंचा और बेजुबान पक्षियों को बचाने की गुहार लगाई। तोते का शव देखकर वहां मौजूद अधिकारी और नागरिक स्तब्ध रह गए।

समाजसेवी ने बताया कि चाइना डोर की चपेट में आने से तोते के पंख कट गए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर घर की छत पर आ गिरा। उन्होंने रात भर उसकी देखभाल की, लेकिन सुबह होते-होते तोते ने दम तोड़ दिया। इस घटना से आहत समाजसेवी मृत तोते को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनसुनवाई में पहुंचे और अधिकारियों से चाइना डोर पर सख्ती से प्रतिबंध लागू कराने की मांग की।

मृत तोता लेकर कलेक्टर भवन पंहुचे समाजसेवी

उन्होंने कहा कि चाइना डोर न केवल पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है, बल्कि यह इंसानों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन चुकी है। कई स्थानों पर चाइना डोर की वजह से गंभीर हादसे और मौतें तक हो चुकी हैं।

जनसुनवाई में यह सवाल भी उठा कि जब चाइना डोर की खरीदी, बिक्री और उपयोग पर पहले से प्रतिबंध है, तो फिर यह डोर बाजार में कहां से आ रही है। कलेक्टर द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबारियों और उपयोगकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं।

समाजसेवी और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की कि चाइना डोर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और इस घातक डोर के उपयोग को पूरी तरह रोका जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो न जाने कितने बेजुबान पक्षी और इंसान अपनी जान गंवाते रहेंगे।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!