Wed, 22 Jul 2026
Breaking News
लंबे इंतजार के बाद मेहरबान हुआ मानसून : झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से राहत, किसानों के चेहरे खिले | शाम ढलते ही अंधेरे के आगोश में मंडी रोड : बंद स्ट्रीट लाइटें बन सकती हैं हादसों और अपराध का कारण | हादसे को खुला न्योता! : पशु व्यापारी वाहनों की छतों पर बैठक कर रहे सफर | आगर मालवा : अ.जा. आयोग के सदस्य रामलाल मालवीय ने मां पीतांबरा बगलामुखी देवी मंदिर में किए दर्शन-पूजन | नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का हुआ शुभारंभ : जागरूकता रैली निकालकर दिया नशामुक्ति का संदेश | सुसनेर : नवागत अनुविभागीय अधिकारी का तहसील कार्यालय के कर्मचारियों एवं पटवारियों ने किया स्वागत | ऑटो रिक्शा चालकों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन : फिटनेस प्रमाण-पत्र की समस्या को लेकर ऑटो रिक्शा यूनियन की हड़ताल | उज्जैन–झालावाड़ फोरलेन के टेंडर 14 जुलाई को होंगे जारी : अक्टूबर में निर्माण शुरू होने की उम्मीद- सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी | आगर जिला आपूर्ति कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई : 50 हजार की रिश्वत लेते बाबू ट्रैप | प्रेशर हॉर्न का आतंक! : अस्पतालों और स्कूलों के बाहर नियमों की उड़ रही धज्जियां" | लंबे इंतजार के बाद मेहरबान हुआ मानसून : झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से राहत, किसानों के चेहरे खिले | शाम ढलते ही अंधेरे के आगोश में मंडी रोड : बंद स्ट्रीट लाइटें बन सकती हैं हादसों और अपराध का कारण | हादसे को खुला न्योता! : पशु व्यापारी वाहनों की छतों पर बैठक कर रहे सफर | आगर मालवा : अ.जा. आयोग के सदस्य रामलाल मालवीय ने मां पीतांबरा बगलामुखी देवी मंदिर में किए दर्शन-पूजन | नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का हुआ शुभारंभ : जागरूकता रैली निकालकर दिया नशामुक्ति का संदेश | सुसनेर : नवागत अनुविभागीय अधिकारी का तहसील कार्यालय के कर्मचारियों एवं पटवारियों ने किया स्वागत | ऑटो रिक्शा चालकों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन : फिटनेस प्रमाण-पत्र की समस्या को लेकर ऑटो रिक्शा यूनियन की हड़ताल | उज्जैन–झालावाड़ फोरलेन के टेंडर 14 जुलाई को होंगे जारी : अक्टूबर में निर्माण शुरू होने की उम्मीद- सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी | आगर जिला आपूर्ति कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई : 50 हजार की रिश्वत लेते बाबू ट्रैप | प्रेशर हॉर्न का आतंक! : अस्पतालों और स्कूलों के बाहर नियमों की उड़ रही धज्जियां" | लंबे इंतजार के बाद मेहरबान हुआ मानसून : झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से राहत, किसानों के चेहरे खिले | शाम ढलते ही अंधेरे के आगोश में मंडी रोड : बंद स्ट्रीट लाइटें बन सकती हैं हादसों और अपराध का कारण | हादसे को खुला न्योता! : पशु व्यापारी वाहनों की छतों पर बैठक कर रहे सफर | आगर मालवा : अ.जा. आयोग के सदस्य रामलाल मालवीय ने मां पीतांबरा बगलामुखी देवी मंदिर में किए दर्शन-पूजन | नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का हुआ शुभारंभ : जागरूकता रैली निकालकर दिया नशामुक्ति का संदेश | सुसनेर : नवागत अनुविभागीय अधिकारी का तहसील कार्यालय के कर्मचारियों एवं पटवारियों ने किया स्वागत | ऑटो रिक्शा चालकों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन : फिटनेस प्रमाण-पत्र की समस्या को लेकर ऑटो रिक्शा यूनियन की हड़ताल | उज्जैन–झालावाड़ फोरलेन के टेंडर 14 जुलाई को होंगे जारी : अक्टूबर में निर्माण शुरू होने की उम्मीद- सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी | आगर जिला आपूर्ति कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई : 50 हजार की रिश्वत लेते बाबू ट्रैप | प्रेशर हॉर्न का आतंक! : अस्पतालों और स्कूलों के बाहर नियमों की उड़ रही धज्जियां" |

: पॉलिटेक्निक कॉलेज में बोरवेल रेस्क्यू और भगदड़ नियंत्रण का सफल मॉकड्रिल

Arif Khan / Sat, Dec 20, 2025 / Post views : 224

Share:
आरिफ खान, आगर मालवा। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) भोपाल और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार, आज जिला कलेक्टर प्रीति यादव के मार्गदर्शन में स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में दो महत्वपूर्ण मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और तत्परता को परखना था। मॉकड्रिल की शुरुआत बोरवेल आपदा बचाव के जीवंत प्रदर्शन से हुई। इसमें एक दृश्य तैयार किया गया जिसमें एक बच्चा बोरवेल में गिर जाता है। एसडीआरएफ, होमगार्ड और पुलिस की टीमों ने स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से एम्बुलेंस तक पहुँचाने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।दोपहर में सार्वजनिक कार्यक्रमों या प्रदर्शनों के दौरान होने वाली भगदड़ और अशांति को नियंत्रित करने का मॉकड्रिल हुआ। इसमें दिखाया गया कि कैसे असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी या आगजनी जैसी स्थिति पैदा होने पर पुलिस और प्रशासन अपनी सूझबूझ से भीड़ को नियंत्रित करते हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने और पुलिस ने कानून-व्यवस्था बहाल करने का सफल प्रदर्शन किया। इस मॉकड्रिल में इन्सीडेंस रिस्पॉन्स टीम (IRT) के 40 सदस्यों सहित पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मॉकड्रिल में मुंबई के 'संकट मोचन बल बाम्बे' के विशेषज्ञ एस.डी. फणसलकर, मोहम्मद इमरान अहमद और  देवीदास पाटिल द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया।डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट विक्रम सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका, मेडिकल टीम और होमगार्ड की टुकड़ियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्लाटून कमाण्डर कविता सोलंकी ने सभी टीमों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में किसी भी आपदा के समय इसी प्रकार के समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें