February 8, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

आगर मालवा: गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पुलिस की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

झांकी के माध्यम से आमजन को सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से दिया गया संदेश

Express Samachar

आरिफ खान। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आगर मालवा में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला पुलिस द्वारा प्रस्तुत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के माध्यम से आमजन को सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया।

आगर जिला पुलिस द्वारा प्रस्तुत झांकी में राहवीर योजना, साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों का पालन, आपात स्थिति में त्वरित सहायता, सीपीआर देने की विधि, नारी सुरक्षा, ऑपरेशन मुस्कान तथा ध्यान (मेडिटेशन) जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। झांकी ने यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सुरक्षा, सेवा और जनजागरूकता में भी अहम भूमिका निभा रही है।

आगर जिला पुलिस द्वारा प्रस्तुत झांकी

झांकी को देखकर समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहना की।

जिला पुलिस की इस प्रस्तुति ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस के सकारात्मक और मानवीय स्वरूप को भी उजागर किया, जिससे समारोह का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण बन गया।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!