January 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

क्राइम

किराना दुकान पर काम कर रहे थे। नाबालिग पहुंच गई श्रम विभाग की टीम।

दुकानदार पर किया मामला दर्ज।

Express Samachar

रिपोर्ट – जहीर उददीन सोनू आगर मालवा।

एक्सप्रेस समाचार 

आगर मालवा मध्यप्रदेश।जिला मुख्यालय पर गुरुवार को बस स्टैंड के पीछे ईदगाह रोड़ पर जन्नत ट्रेडर्स पर बाल श्रम के खिलाफ करवाई की गई। बाल श्रम अधिनियम के तहत गठित टीम ने करवाई करते हुवे।बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया। बता दे कि देश में कानून के हिसाब से छोटे और नाबालिग बच्चों से काम करवाना कानूनन अपराध है। इसके बावजूद व्यापारी वर्ग अपने फायदे के लिए कम मेहनताने में बच्चों को अपनी दुकान पर रख लेते है। और उनसे काम लेते है। ऐसा ही एक काम जिला मुख्यालय पर जन्नत ट्रेडर्स (किराना दुकान) पर हो रहा था। जहां बाल श्रमिकों से दुकान पर काम कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत अहिंसा वेलफेयर सोसायटी एवं चाइल्ड लाइन को लगातार मिल रही थी। जिसके तहत जन्नत ट्रेडर्स (किराना दुकान) पर करवाई को अंजाम दिया गया। अहिंसा वेलफेयर सोसायटी के सदस्य ने बताया टीम ने पूर्व में प्राप्त सूचना और निरीक्षण के आधार पर दुकानदार पर करवाई की। इस दौरान बाल श्रम अधिनियम का उल्लंघन करते हुए नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया गया। दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार करवाई करवाई की गई और प्रकरण दर्ज किया गया। इस करवाई में जिला श्रम विभाग के निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अहिंसा वेलफेयर सोसायटी से पायल शर्मा विष्णु चौहान उपस्थित रहे।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!