February 8, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

दुर्घटना

सारंगपुर रोड पर मौत का तांडव: पलटे लहसुन से भरे ट्रक में फंसे दो युवक, दोनों की मौत

नीमच से लहसुन लेकर कोलकाता जा रहा एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया

Express Samachar

आरिफ खान। सारंगपुर रोड पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। नीमच से लहसुन लेकर कोलकाता जा रहा एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों युवक अंदर ही फंस गए।

ट्रक पलटने के बाद ट्रक में दबे युवकों को आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन भारी वाहन होने के कारण हाथों से निकालना संभव नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन बुलवाई गई।

ट्रक पलटने के बाद बिखरी लहसुन कि बोरियाँ

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जब दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान ट्रक चालक अफसर पिता आबिद (24) और उसके साथी मुबारिक पिता आरिफ (25) के रूप में हुई है। दोनों सीहोर जिले के मुख्तियारनगर कादराबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि यह हादसा रात लगभग एक बजे कानड़ से आगे हुआ, जब सामने से आ रहे एक वाहन ने अचानक ट्रक के सामने कट मार दिया। इससे ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक पलट गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।


Express Samachar
error: Content is protected !!