February 15, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

हादसा

चलते ट्राले में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Express Samachar

आरिफ खान, आगर मालवा। जिले के बड़ोद में देर रात डग मार्ग स्थित टेकरी के पास उस समय हड़कंप मच गया जब सीमेंट से भरे एक चलते ट्राले में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्राला चालक सूरज, निवासी देबू जिला चित्तौड़गढ़, सीमेंट भरकर चित्तौड़गढ़ से शुजालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्राला बड़ोद में स्थित डग मार्ग स्थित टेकरी के समीप पहुंचा, अचानक वाहन में आग भड़क उठी।आग लगते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और तत्काल मदद जुटाई। आसपास मौजूद लोगों की सहायता से निजी पानी के टैंकर मंगवाकर आग पर काबू पाया गया।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!