February 15, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

हादसा

हाइड्रोलिक फेलियर बना जानलेवा, हाईटेंशन लाइन से टकराया डम्पर; कोहड़िया में दो की मौत, एक गंभीर

Express Samachar

आरिफ खान, आगर मालवा। जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहड़िया में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। एक ढाबे पर जमीन भराव का मटेरियल डालने पहुंचे डम्पर में तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मटेरियल खाली करने के बाद डम्पर का हाइड्रोलिक सिस्टम अचानक फेल हो गया, जिससे उसका पिछला हिस्सा पूरी तरह नीचे नहीं आ सका। इसी दौरान डम्पर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से जा टकराया। टक्कर होते ही डम्पर में तेज करंट फैल गया और आसपास मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए।इस हादसे में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। मृतकों में से एक की पहचान भुरू सेन के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त की जा रही है।

घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही नलखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग की सहायता से बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, ताकि कोई और दुर्घटना न हो।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!