Tue, 25 Aug 2026
Breaking News
उज्जैन गरोठ फोरलेन पर बड़ौद के पास भीषण सड़क हादसा : मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल | श्रावण के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ आगर : बम-बम भोले के जयघोष के साथ निकली राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी | यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद : प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग की रहेगी विशेष व्यवस्था, शाही सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा | आगर-मालवा : 24 अगस्त सावन के अंतिम सोमवार को जिले में स्थानीय अवकाश | जिला अस्पताल परिसर से चोरी मोटरसाइकिल का खुलासा : तीन आरोपी गिरफ्तार | बड़ौद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई : लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा | पुलिस चौकी पिपलोनकलां : को CSR के तहत मिली उपयोगी सामग्री, पुलिस टीम ने जताया आभार। | आगर मालवा : मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को दिया रक्षाबंधन का उपहार | घर के सामने खड़ी कार को ईंटों के सहारे छोड़ गए बदमाश : कार के दो पहिए निकालकर ले गए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया | आगर में शान से लहराया तिरंगा : कलेक्टर ने ली भव्य परेड की सलामी | उज्जैन गरोठ फोरलेन पर बड़ौद के पास भीषण सड़क हादसा : मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल | श्रावण के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ आगर : बम-बम भोले के जयघोष के साथ निकली राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी | यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद : प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग की रहेगी विशेष व्यवस्था, शाही सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा | आगर-मालवा : 24 अगस्त सावन के अंतिम सोमवार को जिले में स्थानीय अवकाश | जिला अस्पताल परिसर से चोरी मोटरसाइकिल का खुलासा : तीन आरोपी गिरफ्तार | बड़ौद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई : लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा | पुलिस चौकी पिपलोनकलां : को CSR के तहत मिली उपयोगी सामग्री, पुलिस टीम ने जताया आभार। | आगर मालवा : मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को दिया रक्षाबंधन का उपहार | घर के सामने खड़ी कार को ईंटों के सहारे छोड़ गए बदमाश : कार के दो पहिए निकालकर ले गए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया | आगर में शान से लहराया तिरंगा : कलेक्टर ने ली भव्य परेड की सलामी | उज्जैन गरोठ फोरलेन पर बड़ौद के पास भीषण सड़क हादसा : मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल | श्रावण के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ आगर : बम-बम भोले के जयघोष के साथ निकली राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी | यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद : प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग की रहेगी विशेष व्यवस्था, शाही सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा | आगर-मालवा : 24 अगस्त सावन के अंतिम सोमवार को जिले में स्थानीय अवकाश | जिला अस्पताल परिसर से चोरी मोटरसाइकिल का खुलासा : तीन आरोपी गिरफ्तार | बड़ौद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई : लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा | पुलिस चौकी पिपलोनकलां : को CSR के तहत मिली उपयोगी सामग्री, पुलिस टीम ने जताया आभार। | आगर मालवा : मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को दिया रक्षाबंधन का उपहार | घर के सामने खड़ी कार को ईंटों के सहारे छोड़ गए बदमाश : कार के दो पहिए निकालकर ले गए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया | आगर में शान से लहराया तिरंगा : कलेक्टर ने ली भव्य परेड की सलामी |

: शहर के विभिन्न चौराहों से हटेगा अतिक्रमण, कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश

Arif Khan / Tue, Jan 13, 2026 / Post views : 246

Share:
आरिफ खान। कलेक्टर प्रीति यादव की अध्यक्षता में आज सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि थाना कोतवाली के सामने, छावनी नाका चौराहे से छावनी झंडा चौक, लोक निर्माण विभाग(PWD) कार्यालय के बाहर एवं बडौद रोड पर दुकानों और हाथ ठेलों द्वारा किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। बैठक में छावनी नाका चौराहे के चारों ओर स्पीड ब्रेकर निर्माण, चौराहे के सौंदर्यीकरण, शीघ्र रोटरी निर्माण तथा यात्री प्रतीक्षालय बनाए जाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि इन कार्यों से आम जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम होंगी।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता करने वाले व्यक्तियों को ‘राहवीर योजना’ के अंतर्गत 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बैनर और पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कैशलेस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 1 लाख 50 हजार रुपए तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में एएसपी रविन्द्र कुमार बोयत, कार्यपालन यंत्री कुलदीप चन्द्रवंशी, अंकित श्रीवास्तव (लोक निर्माण विभाग) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें