February 10, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

महिला पतंजलि योग समिति द्वारा भव्य योग शिविर का आयोजन 10 फरवरी को

आगर जिला प्रभारी अन्नपूर्णा जी और उनकी टीम द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा योग का प्रचार प्रसार

Express Samachar

आगर मालवा। महिला पतंजलि योग समिति द्वारा स्वामी रामदेव की शिष्या साध्वी देवदिति द्वारा एक दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर 10 फरवरी को लगाया जा रहा है। शिविर सरस्वती शिशु मंदिर में सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक लगाया जाएगा। आगर जिला प्रभारी अन्नपूर्णा जी और उनकी टीम द्वारा घर-घर जाकर योग का प्रचार प्रसार किया जा रहा है,सभी उच्च अधिकारियों को निमंत्रण दिया जा रहा है।ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में उपस्थित हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती लीला जिंदल ने बताया कि शिविर में उच्च रक्तचाप गैस कब्ज मोटापा कमर दर्द एलर्जी माइग्रेन सर्वाइकल अर्थराइटिस आदि बीमारियों का निवारण योग के माध्यम से योग गुरु के द्वारा बताया जाएगा इसी उद्देश्य को लेकर निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!