February 15, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

आगर मालवा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से कई पुलिसकर्मीयों के हुए तबादले

Express Samachar

आरिफ खान। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में कई पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के बाद जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कर्मचारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

यह कार्रवाई मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक आवश्यकता के मद्देनज़र की गई है। सूची के अनुसार कुछ कर्मचारियों को भोपाल ग्रामीण से नगर पुलिस में, तो कुछ को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है।जिन प्रमुख जिलों में तबादले हुए हैं, उनमें इंदौर, धार, देवास, मंदसौर, खण्डवा, हरदा, आगर मालवा, राजगढ़, भिंड, रायसेन, अलीराजपुर, ग्वालियर, बैतूल, उज्जैन, श्योपुर, खरगोन, बड़वानी, शिवपुरी, झाबुआ, सिवनी, गुना, बुरहानपुर, नीमच, कटनी तथा रीवा शामिल हैं।

आदेश के अनुसार सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करें। विभागीय स्तर पर इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया गया है।


Express Samachar

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!