Arif Khan / Wed, Oct 22, 2025 / Post views : 47
वर्ष की प्रारंभिक अवधि से भी जिला पुलिस का प्रदर्शन निरंतर प्रभावी रहा है। 01 जनवरी 2025 से 30 सितंबर 2025 की अवधि के दौरान कुल 2485 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2413 शिकायतों का समाधान किया गया, जिससे जिले की जनसंतुष्टि दर 97.10 प्रतिशत दर्ज की गई। यह सफलता जिले में पुलिस की कार्यकुशलता, जवाबदेही और नागरिक-अनुकूल दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के परिश्रम, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि माह सितंबर 2025 में 241 में से 222 शिकायतें संतुष्टि पूर्वक बंद की गईं, जिससे जिले को 93.36% वेटेज प्राप्त हुआ और जिला समूह “ब” में प्रथम स्थान पर रहा। जनवरी से सितंबर 2025 की अवधि में 97.10% शिकायतों का सफल निस्तारण इस बात का प्रमाण है कि आगर मालवा पुलिस टीम वर्क और नागरिक सेवा की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन