Arif Khan / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 106
आगर मालवा। शहर की मास्टर कॉलोनी में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉलोनी निवासी एक 36 वर्षीय युवक का शव कुएं में मिला। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राकेश पिता रामचंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो मास्टर कॉलोनी के निवासी थे। सुबह करीब 8 बजे पूरा फार्म के पास स्थित एक कुएं में उनका शव देखा गया।
स्थानीय लोगों ने जैसे ही कुएं में शव देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का निरीक्षण किया। बाद में एसडीआरएफ टीम की मदद से काफी प्रयासों के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां बुधवार सुबह लगभग 11 बजे पोस्टमार्टम किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन