Arif Khan / Mon, Nov 2, 2026 / Post views : 305
आगर मालवा। शहर के रत्नसागर तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी उस समय सामने आई, जब तालाब के समीप खेल रहे कुछ बच्चों की नजर पानी में दिखाई दे रहे व्यक्ति के पैरों पर पड़ी। बच्चों ने पानी में किसी व्यक्ति के होने की आशंका जताई, जिसके बाद तालाब में शव होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची और शव को पानी से निकालने की कवायद शुरू की इस दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। तालाब में शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल मृतक की पहचान और तालाब में शव पहुंचने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन