Arif Khan / Sun, Oct 18, 2026 / Post views : 65
आगर मालवा। दशहरा पर्व को लेकर आगर मालवा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दशहरे पर होने वाले रावण दहन के लिए रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बनाने का कार्य जारी है। इस बार रावण का 51 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया जा रहा है, जबकि मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले 25-25 फीट ऊंचे होंगे।
आगरा (उत्तर प्रदेश) से आए कदीर अहमद पिछले करीब 15 वर्षों से आगर मालवा में रावण के पुतले बनाने का कार्य कर रहे हैं। कदीर अहमद ने बताया कि पुतले बनाने का यह काम उनके बुजुर्ग भी करते थे। इसी पारंपरिक काम को आगे बढ़ाते हुए वे वर्षों से आगर में दशहरे के अवसर पर रावण के पुतले तैयार कर रहे हैं।
तलवार लहराकर युद्ध के लिए ललकारेगा रावण
इस बार रावण का पुतला विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसकी खासियत यह होगी कि रावण अपने एक हाथ में तलवार लेकर युद्ध के लिए ललकारता नजर आएगा। इतना ही नहीं, तलवार वाला हाथ भी हिलता हुआ दिखाई देगा। इसके साथ ही रावण की आंखों की पलकें भी झपकेंगी। पुतले में की जाने वाली इन विशेष व्यवस्थाओं से रावण का स्वरूप जीवंत दिखाई देगा।
दशहरे के अवसर पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतले तैयार करने का काम जारी है और पर्व नजदीक आने के साथ ही दशहरे को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन