Arif Khan / Sun, Oct 18, 2026 / Post views : 49
आगर मालवा। जिले में रविवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम करीब 6 बजे तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर भी जारी रहा। तेज हवा के कारण नगर पालिका कार्यालय के पास एक पेड़ धराशाई हो गया। वहीं, मौसम में आए बदलाव के चलते शहर में बिजली की लुकाछिपी भी देखने को मिली। तेज हवा और बारिश के कारण जनजीवन पर भी असर पड़ा।
काफी समय से गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने मौसम में आई ठंडक से राहत महसूस की। अचानक बदले मौसम ने शाम के माहौल को सुहावना बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन