Arif Khan / Tue, Oct 27, 2026 / Post views : 170
आगर मालवा। आगर मालवा के मालीखेड़ी मार्ग पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सौदान सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी नागेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सड़क मार्ग पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल शव मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन