Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश | आगर मालवा में दशहरे की तैयारियां शुरू, : 51 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन तलवार लहराकर युद्ध के लिए ललकारेगा रावण, पलकें झपकाने वाला होगा पुतला | कलेक्ट्रेट में युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन : पारिवारिक विवाद से परेशान युवक न्याय की आस में पहुंचा था कलेक्ट्रेट, अधिकारियों से मुलाकात नहीं होने पर उठाया कदम | आगर-मालवा में नए यातायात थाने का शुभारंभ : एसपी दिलीप कुमार सोनी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, यातायात व्यवस्था होगी मजबूत | जनता की मांग और पत्रकारों के प्रयास रंग लाए : नवरात्रि पर मां बगलामुखी मंदिर को मिली स्थायी पुलिस चौकी की सौगात एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया लोकार्पण | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश | आगर मालवा में दशहरे की तैयारियां शुरू, : 51 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन तलवार लहराकर युद्ध के लिए ललकारेगा रावण, पलकें झपकाने वाला होगा पुतला | कलेक्ट्रेट में युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन : पारिवारिक विवाद से परेशान युवक न्याय की आस में पहुंचा था कलेक्ट्रेट, अधिकारियों से मुलाकात नहीं होने पर उठाया कदम | आगर-मालवा में नए यातायात थाने का शुभारंभ : एसपी दिलीप कुमार सोनी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, यातायात व्यवस्था होगी मजबूत | जनता की मांग और पत्रकारों के प्रयास रंग लाए : नवरात्रि पर मां बगलामुखी मंदिर को मिली स्थायी पुलिस चौकी की सौगात एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया लोकार्पण | आगर-मालीखेड़ी मार्ग पर मिला शव : क्षेत्र में फैली सनसनी | नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर | पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विधायक मधु गेहलोत सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद | राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने मनाई अशोक विजयादशमी : विचार संगोष्ठी में दिया धम्म का संदेश, महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प | मंत्री नारायण सिंह पवार ने किया शस्त्र पूजन : विजयादशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सहभागिता | आगर मालवा में मौसम ने ली अचानक करवट : तेज हवा के साथ झमाझम बारिश | आगर मालवा में दशहरे की तैयारियां शुरू, : 51 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन तलवार लहराकर युद्ध के लिए ललकारेगा रावण, पलकें झपकाने वाला होगा पुतला | कलेक्ट्रेट में युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन : पारिवारिक विवाद से परेशान युवक न्याय की आस में पहुंचा था कलेक्ट्रेट, अधिकारियों से मुलाकात नहीं होने पर उठाया कदम | आगर-मालवा में नए यातायात थाने का शुभारंभ : एसपी दिलीप कुमार सोनी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, यातायात व्यवस्था होगी मजबूत | जनता की मांग और पत्रकारों के प्रयास रंग लाए : नवरात्रि पर मां बगलामुखी मंदिर को मिली स्थायी पुलिस चौकी की सौगात एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया लोकार्पण |

नलखेड़ा में बनेगा भव्य माँ बगलामुखी देवी लोक : मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन, 85.40 करोड़ रुपये की लागत से होगा प्रथम चरण का निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर

Arif Khan / Mon, Oct 26, 2026 / Post views : 115

Share:

आगर-मालवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर परिसर में भव्य 'माँ बगलामुखी देवी लोक' परियोजना का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया और प्रतीकात्मक रूप से गैंती चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस परियोजना के प्रथम चरण में 85.40 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य किए जाएंगे।

भूमि-पूजन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

55 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा देवी लोक

माँ बगलामुखी देवी लोक परियोजना का निर्माण कुल 55 एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है। परियोजना के पहले चरण में मंदिर परिसर को भव्य स्वरूप देने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।

योजना के तहत मुख्य मंदिर का 108 फीट ऊंचा शिखर बनाया जाएगा। मंदिर की लगभग 2,800 वर्गमीटर क्षेत्र में गर्भगृह एवं ऊपरी संरचना का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर पर पत्थर की क्लैडिंग, मंदिर कॉरिडोर और प्रांगण का विकास भी किया जाएगा।

धार्मिक अनुष्ठानों एवं वैदिक यज्ञों के लिए 220 यज्ञशालाओं का विकास किया जाएगा। वहीं, 625 वर्गमीटर क्षेत्र में गौशाला का निर्माण भी प्रस्तावित है। परिसर में विशिष्ट अतिथियों के लिए वीवीआईपी भवन और चार भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।

पार्किंग से लेकर फसाड लाइटिंग तक विकसित होंगी सुविधाएं

देवी लोक परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही और दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए चारपहिया वाहनों एवं बसों की पार्किंग विकसित की जाएगी। इसके अलावा शौचालय ब्लॉक, संपूर्ण परिसर की बाउंड्री वॉल, लैंडस्केपिंग, हरित क्षेत्र एवं सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे।

परियोजना के अंतर्गत आंतरिक एवं बाहरी विद्युत व्यवस्था, फसाड लाइटिंग, बाहरी प्लंबिंग और अग्निशमन व्यवस्था जैसी आधारभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इन कार्यों से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

प्रदेश के 14 धार्मिक स्थलों पर चल रहे विकास कार्य

भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में महाकाल महालोक के निर्माण के बाद पूरे क्षेत्र में विकास के नए अवसर सामने आए हैं। इसी तरह प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विकास एवं निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 14 धार्मिक स्थलों पर हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माँ बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा का महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है और दस महाविद्याओं में शामिल माँ बगलामुखी के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है।

उन्होंने कहा कि देवी लोक परियोजना के निर्माण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

नलखेड़ा तक पहुंचना होगा आसान, सड़क और ब्रिज निर्माण का भी जिक्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में क्षेत्र की सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आगर से सुसनेर होते हुए झालावाड़ तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही आमला से नलखेड़ा तक नए फोरलेन निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी किया गया है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, मंदिर के समीप बड़े ब्रिज के निर्माण का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से नलखेड़ा आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक मधु गहलोत, विधायक भेरू सिंह बापू और पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने माँ बगलामुखी देवी का चित्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

स्वागत उद्बोधन में सांसद रोडमल नागर ने नलखेड़ा-सुसनेर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने देवी लोक परियोजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद रोडमल नागर, विधायक भेरू सिंह बापू, विधायक माधव सिंह मधु गहलोत, जयदीप पटेल, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, गोपाल परमार, उज्जैन विकास प्राधिकरण के रवि सोलंकी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भैरू सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा संभागायुक्त उज्जैन आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, प्रभारी पुलिस अधीक्षक, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी सहित प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

देवी लोक परियोजना के पूरा होने के बाद नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर परिसर को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है। परियोजना में धार्मिक संरचनाओं के निर्माण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं, आवागमन और परिसर के समग्र विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें