Sun, 16 Aug 2026
Breaking News
घर के सामने खड़ी कार को ईंटों के सहारे छोड़ गए बदमाश : कार के दो पहिए निकालकर ले गए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया | आगर में शान से लहराया तिरंगा : कलेक्टर ने ली भव्य परेड की सलामी | हर हाथ तिरंगा, हर दिल मे देश भक्ति : आगर मालवा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा | नहीं थम रहा फायर स्टेशन निर्माण का मामला, : अब होगा अनिश्चितकालीन धरना। | आगर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई । : 19 घंटे में इंदौर से लापता 16 वर्षीय नाबालिक युवक को सकुशल किया दस्तयाब। | लगातार बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित : आज निकलने वाली विशाल कलश यात्रा भी स्थगित | विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में निकलेगी भव्य कलश यात्रा : 51 हजार कलश से होगा बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक | पुलिस अधीक्षक ने किया थाना बड़ौद का आकस्मिक निरीक्षण : कानून-व्यवस्था और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की | पिपलोन से गूंजी स्वाध्याय की अलख : पर्युषण आराधना का संकल्प। अखिल भारतीय स्वाध्याय महासंघ की जागरण यात्रा का शुभारंभ | कलेक्टर डॉ. मीना एवं एसपी श्री सोनी : ने किया 51 हजार कलश यात्रा की तैयारी का जायजा।10 अगस्त को विधायक श्री मधु गहलोत के नेतृत्व में निकलेगी विशाल कलश यात्रा। | घर के सामने खड़ी कार को ईंटों के सहारे छोड़ गए बदमाश : कार के दो पहिए निकालकर ले गए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया | आगर में शान से लहराया तिरंगा : कलेक्टर ने ली भव्य परेड की सलामी | हर हाथ तिरंगा, हर दिल मे देश भक्ति : आगर मालवा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा | नहीं थम रहा फायर स्टेशन निर्माण का मामला, : अब होगा अनिश्चितकालीन धरना। | आगर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई । : 19 घंटे में इंदौर से लापता 16 वर्षीय नाबालिक युवक को सकुशल किया दस्तयाब। | लगातार बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित : आज निकलने वाली विशाल कलश यात्रा भी स्थगित | विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में निकलेगी भव्य कलश यात्रा : 51 हजार कलश से होगा बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक | पुलिस अधीक्षक ने किया थाना बड़ौद का आकस्मिक निरीक्षण : कानून-व्यवस्था और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की | पिपलोन से गूंजी स्वाध्याय की अलख : पर्युषण आराधना का संकल्प। अखिल भारतीय स्वाध्याय महासंघ की जागरण यात्रा का शुभारंभ | कलेक्टर डॉ. मीना एवं एसपी श्री सोनी : ने किया 51 हजार कलश यात्रा की तैयारी का जायजा।10 अगस्त को विधायक श्री मधु गहलोत के नेतृत्व में निकलेगी विशाल कलश यात्रा। | घर के सामने खड़ी कार को ईंटों के सहारे छोड़ गए बदमाश : कार के दो पहिए निकालकर ले गए चोर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया | आगर में शान से लहराया तिरंगा : कलेक्टर ने ली भव्य परेड की सलामी | हर हाथ तिरंगा, हर दिल मे देश भक्ति : आगर मालवा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा | नहीं थम रहा फायर स्टेशन निर्माण का मामला, : अब होगा अनिश्चितकालीन धरना। | आगर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई । : 19 घंटे में इंदौर से लापता 16 वर्षीय नाबालिक युवक को सकुशल किया दस्तयाब। | लगातार बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित : आज निकलने वाली विशाल कलश यात्रा भी स्थगित | विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में निकलेगी भव्य कलश यात्रा : 51 हजार कलश से होगा बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक | पुलिस अधीक्षक ने किया थाना बड़ौद का आकस्मिक निरीक्षण : कानून-व्यवस्था और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की | पिपलोन से गूंजी स्वाध्याय की अलख : पर्युषण आराधना का संकल्प। अखिल भारतीय स्वाध्याय महासंघ की जागरण यात्रा का शुभारंभ | कलेक्टर डॉ. मीना एवं एसपी श्री सोनी : ने किया 51 हजार कलश यात्रा की तैयारी का जायजा।10 अगस्त को विधायक श्री मधु गहलोत के नेतृत्व में निकलेगी विशाल कलश यात्रा। |

प्रभारी मंत्री श्री चौहान : सरकार ने हर वर्ग की चिंता की, गरीबों का जीवन बदल रहा

Express Samachar / Sat, Mar 14, 2026 / Post views : 175

Share:
मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में 284 हितग्राहियों को मिले भू-अधिकार पट्टे

आगर मालवा। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री एवं आगर मालवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में शासन की योजनाओं का सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। जो गरीब व्यक्ति कभी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करता था, आज उसे आवास, राशन, स्वास्थ्य उपचार, शिक्षा एवं रोजगार जैसी सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो रही हैं। सरकार की योजनाओं ने गरीब परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।

प्रभारी मंत्री श्री चौहान शुक्रवार को आगर मालवा में नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंच से हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र वितरित कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कुल 284 हितग्राहियों को भू-अधिकार पट्टों का वितरण किया गया।

प्रभारी मंत्री श्री चौहान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है और कच्चे घरों में रहने वाले परिवार आज सुरक्षित छत के नीचे सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाखों परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आया है। सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि हर पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ सुनिश्चित करना है। शासन निरंतर प्रयासरत है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे।

इस अवसर पर विधायक श्री मधु गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का सीधा लाभ गरीब वर्ग को मिल रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों का पक्के आवास का सपना साकार हुआ है।

जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने कहा कि वर्तमान समय विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल है, जिसमें सरकार गरीब परिवारों को आवास के साथ-साथ भू-अधिकार पट्टे प्रदान कर उन्हें सशक्त बना रही है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर श्री जयदीप पटेल, पूर्व विधायक श्री लालजी राम मालवीय, श्री गोपाल परमार, श्री दिनेश परमार, श्री भैरूसिंह चौहान, श्री चिंतामण राठौर, श्री दिलीप सकलेचा, श्री मयंक राजपूत, श्री भरत प्रजापत, श्री बाबूलाल यादव, श्री मनीष सोलंकी, श्री तूफान सिंह गरबड़ा, श्री प्रेम यादव, श्री अजय जैन, श्री जगदीश गवली, श्री कैलाश कक्का, श्री अशोक प्रजापत, श्री रानू नरवाल, श्री महेश शर्मा, श्री करण सिंह यादव, श्री हरि नारायण यादव श्रीमती संगीता देसाई, श्रीमती आभा चौपड़ा, श्रीमती मीणा कुलदिया, सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों में सीईओ जिला पंचायत बी.एस. सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, एसडीएम मिलिंद ढोके, डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाह, थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, नगर पालिका सीएमओ कुशाल सिंह डोडवे आदि उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने 187 लाख के निर्माणों कार्यां का भूमि-पूजन किया

प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने 187 लाख की लागत से आगर नगर में हनुमान गढ़ी से श्मशान तक निर्मित होने वाले अटल पथ के साथ ही अन्य विकास कार्यां का भूमिपूजन किया गया। प्रभारी मंत्री श्री चौहान श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया, तद्उपरांत विधिवत् निर्माण कार्यां का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें