Fri, 25 Sep 2026
Breaking News
स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | सीएम की सभा में विकास की सौगात : लेकिन कीचड़ में परेशान हुईं लाड़ली बहनें | कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के खिलाफ पत्रकारों का मोर्चा, : निंदा प्रस्ताव पारित तत्काल हटाने की मांग, गांधी उपवन में जिलेभर के पत्रकारों ने जताई नाराजगी। | आमला के पास फिर हाईवे पर बैठा गोवंश : हादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन कुछ दिन पहले ट्रक की टक्कर से कई गायों की हुई थी मौत, आज फिर सड़क पर झुंड बनाकर बैठा | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | सीएम की सभा में विकास की सौगात : लेकिन कीचड़ में परेशान हुईं लाड़ली बहनें | कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के खिलाफ पत्रकारों का मोर्चा, : निंदा प्रस्ताव पारित तत्काल हटाने की मांग, गांधी उपवन में जिलेभर के पत्रकारों ने जताई नाराजगी। | आमला के पास फिर हाईवे पर बैठा गोवंश : हादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन कुछ दिन पहले ट्रक की टक्कर से कई गायों की हुई थी मौत, आज फिर सड़क पर झुंड बनाकर बैठा | स्व. बसंत कुमार गुप्ता को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : शहर एवं जिले के विकास को समर्पित रही स्व. गुप्ता की लेखनी, पत्रकारों ने बताया प्रेरणास्रोत | आगर मालवा : नलखेड़ा हादसे में मृतकों को आगर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि | उफनते नाले में बही कार : 8 की मौत, ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए थे श्रद्धालु | सिद्दार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल आगर : में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित | आगर मालवा : एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई, तीन साल के कार्यकाल की सराहना | 13 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या : एक साल बाद भी अपराधी फरार; परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर दिया धरना | आगर मालवा : नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विधिवत शुभारंभ | सीएम की सभा में विकास की सौगात : लेकिन कीचड़ में परेशान हुईं लाड़ली बहनें | कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के खिलाफ पत्रकारों का मोर्चा, : निंदा प्रस्ताव पारित तत्काल हटाने की मांग, गांधी उपवन में जिलेभर के पत्रकारों ने जताई नाराजगी। | आमला के पास फिर हाईवे पर बैठा गोवंश : हादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन कुछ दिन पहले ट्रक की टक्कर से कई गायों की हुई थी मौत, आज फिर सड़क पर झुंड बनाकर बैठा |

आगर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई । : 19 घंटे में इंदौर से लापता 16 वर्षीय नाबालिक युवक को सकुशल किया दस्तयाब।

Express Samachar / Mon, Aug 10, 2026 / Post views : 201

Share:

रिपोर्ट- जहीर उद्दीन सोनू आगर मालवा।

एक्सप्रेस समाचार।

तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों से पुलिस को मिली सफलता, पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका।

आगर मालवा। आगर कोतवाली पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए गए 16 वर्षीय नाबालिक युवक को इंदौर से सकुशल दस्तयाब करने में सफलता हासिल की। तकनीकी साक्ष्यों, मैदानी पतारसी और लगातार किए गए प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम ने युवक का पता लगाया।

जानकारी के अनुसार 07 अगस्त 2026 को राजीव गांधी छावनी, आगर निवासी सैफुद्दीन पिता निजामुद्दीन, उम्र 45 वर्ष ने अपने 16 वर्षीय पुत्र समर उद्दीन के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना थाना कोतवाली आगर को 09 अगस्त की रात 9 बजे सूचना थाने पर जाकर मौखिक सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों के साथ मैदानी स्तर पर भी की तलाश

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता के साथ युवक के परिचितों, रिश्तेदारों एवं संभावित संपर्कों से जानकारी जुटाई। इसके साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख आवागमन मार्गों और संभावित ठिकानों पर लगातार पतारसी की गई।

प्राप्त तकनीकी एवं मैदानी जानकारी का बारीकी से विश्लेषण कर युवक के संभावित आने-जाने के मार्गों और स्थानों की जानकारी जुटाई गई। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं का मिलान करते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार निगरानी एवं सत्यापन की कार्रवाई जारी रखी गई।

पुलिस के सतत प्रयासों एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप युवक को इंदौर से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।

सराहनीय भूमिका

युवक की तलाश एवं दस्तयाबी की इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक गोविंद सिंह सरावत सहित थाना कोतवाली आगर की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

आगर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों को राहत मिली और युवक को सुरक्षित वापस लाया जा सका।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें