Arif Khan / Sun, Aug 9, 2026 / Post views : 149
आगर मालवा। श्रावण माह के अवसर पर सोमवार को विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर रविवार को मधुवन गार्डन में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें विधायक मधु गहलोत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान और जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा मौजूद रहे।
कलश यात्रा सोमवार सुबह पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू होगी। यह यात्रा हाटपुरा, सर्राफा, नाना बाजार, झंडा चौक और छावनी नाका होते हुए प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु भगवान बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीणजन उत्साह से शामिल होंगे।
विधायक मधु गहलोत ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनकी विधानसभा में ग्यारह हजार कलश यात्रा निकाली गई थी। इसके अलावा उन्होंने अब तक सैकड़ों कन्याओं के विवाह संपन्न कराए हैं। गरीबों का निःशुल्क इलाज और ऑपरेशन कराना, जरूरतमंदों के लिए घर बनवाना और निर्धन कन्याओं के विवाह में दहेज की व्यवस्था करना जैसे सामाजिक कार्य भी वे लगातार कर रही हैं।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस भव्य कलश यात्रा में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन