Arif Khan / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 101
आगर मालवा। वन विभाग सुसनेर ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चिरान लकड़ी से भरे एक पिकअप वाहन को जब्त कर वन अपराध का मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन मंडलाधिकारी शाजापुर श्रीमती हेमलता शाह के निर्देशन और उपवनमंडलाधिकारी आगर श्री फतेसिंह नीनामा के मार्गदर्शन में, वन परिक्षेत्र अधिकारी सुसनेर श्री चन्द्रसिंह पंवार के नेतृत्व में टीम द्वारा गणेशपुरा जोड़ क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध रूप से चिरान लकड़ी भरी पाई गई।
वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और चालक नावेद पिता आरिफ खां, निवासी नलखेड़ा के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।
यह कार्रवाई डिप्टी रेंजर श्री पीरूलाल खाटकी के नेतृत्व में की गई, जिसमें वनकर्मी सुरेश प्रजापति, कमलसिंह मालवीय, के.एल. परमार, जितेंद्र गौर, संजय गौर, देवराज सिंह सिसोदिया सहित वाहन चालक बद्रीसिंह सिसोदिया का सहयोग रहा।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी परिवहन और वन अपराधों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन